Uttar Pradesh

यूपी: देव दीपावली पर दिखाया जाएगा काशी का प्राचीन वैभव, पहली बार होगा ड्रोन शो, जानें टाइमिंग

देव दीपावली: 15 नवंबर को देव दीपावली पर काशी की मनोरम छटा देखने के साथ देश दुनिया से आने वाले पर्यटक व श्रद्धालु इस बार ड्रोन शो के माध्यम से काशी की गौरव गाथा से भी रूबरू होंगे। इसलिए काशी नगरी में विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देव दीपावली पर पहली बार ड्रोन शो होगा। इसके लिए घाटों पर सुरक्षा के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस बार यह कार्यक्रम और भी विहंगम होगा। इस आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ से टीम आएगी।

पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्यक्रम रात करीब आठ बजे गंगा घाट पर आयोजित होगा। इसमें 500 ड्रोन की मदद से काशी के प्राचीन वैभव और यहां हुए विकास की कहानी दिखाई जाएगी। आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए एक सप्ताह के भीतर लखनऊ की टीम वाराणसी दौरे पर आएगी। 

इसमें सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा। यह कार्यक्रम गंगा आरती के बाद शाम करीब आठ बजे शुरू होगा। ड्रोन शो कराने के लिए घाट किनारे एक अस्थायी प्लेटफाॅर्म भी बनाया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर चार घाट अस्सी, दशाश्वमेध, गायघाट और नमोघाट को चयनित किया गया है। लेकिन, कार्यक्रम स्थल का अंतिम चयन लखनऊ से आने वाली टीम करेगी। 

आपको बता दें कि देवदीवाली कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार है जो यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी मे मनाया जाता है। यह विश्व के सबसे प्राचीन शहर काशी की संस्कृति एवं परम्परा है। यह दीपावली के पंद्रह दिन बाद मनाया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top