चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के सतना जिले की पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकीकुंड अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला के पेट से 2 किलो बाल निकले। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरी प्रेगनेंशी के बाद से ही महिला बाल खाने लगी थी। महिला के बाल खाने से पेट में बाल का गुच्छा जमा हो गया था। महिला महोबा जिले की रहने वाली है।
महोबा की रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला को पिछले कई सालों से चोरी-छिपे बाल खाने की आदत थी। बाल खाते-खाते महिला के पेट में बालों का भारी-भरकम गुच्छा पेट में जमा हो गया, जिसकी वजह से महिला को अक्सर पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत रहने लगी। महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 2 किलो से ज्यादा का बाल का गुच्छा निकाला गया है। तब जाकर महिला की जान बच सकी।
इससे पहले पेट में दर्द रहने के कारण महिला द्वारा यूपी के बांदा जिला स्थित मेडिकल कालेज में भी डॉक्टरों को दिखाया गया और डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रा साउंड भी कराया गया, लेकिन पता नहीं चल पाया था। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
