Politics

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी दो अक्तूबर को वाराणसी आएंगी, रोहनिया में करेंगी महारैली, वाराणसी से ही 7 से करेंगी प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के  लिए राजनीतिक पार्टियों ने अब सक्रियता तेज कर दी है। बनारस के राजनीतिक अखाड़े में घमासान तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पूर्वांचल में चुनावी बिगुल बजाएगी। प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल के चुनावी रण का श्रीगणेश करेंगी।

दो अक्तूबर को रोहनिया में महारैली को संबोधित चुनावी शंखनाद करेंगी। वाराणसी से ही प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करेंगी। महानगर पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी  ने कहा कि आगामी दो अक्तूबर को वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर पीजी कॉलेज में बड़ी जनसभा का आयोजन करने जा रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इसे संबोधित करेंगी।

महारैली में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना
राजेश तिवारी  ने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली में कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा सात अक्तूबर से वाराणसी से शुरू होगी। जो पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी। कहा कि इस बार हम सभी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ज़मीनी स्तर और बूथ लेवल तक संगठन का निर्माण कर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top