Politics

यूपी चुनाव 2022: सपा ने पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए सपा की स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, अखिलेश बोले- आईटी सेक्टर में 22 लाख को देंगे रोजगार

यूपी चुनाव 2022 : यूपी चुनाव को देखते हुए चुनाव प्रचार प्रसार के लिए सपा ने पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसे आयोग को भेज दिया गया है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ जया बच्चन और डिंपल यादव का भी नाम है। सूची में सभी फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को भी प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, रामजी लाल सुमन, रमेश प्रजापति, स्वामी प्रसाद मौर्या, हरेंद्र मलिक, डॉ. राजपाल कश्यप, जावेद अली खान, राजीव राय शामिल हैं। इसके अलावा राम आसरे विश्वकर्मा, जगपाल दास गुर्जर, श्याम लाल पाल, सुधीर पंवार, तेजेंद्र सिंह बिर्क, मिठाई लाल भारती, मो. फहद, प्रदीप तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, राहुल भारती, किरनपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी, हरिश्चंद्र प्रजापति व विनय पाल शामिल हैं।

उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सत्ता में आने पर वर्ष 2022 में आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। इसे पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल किया जाएगा। सपा सरकार बनते ही इस पर कार्य शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि सपा लखनऊ से आगे कानपुर, आगरा, बरेली, झांसी, वाराणसी और पूर्वांचल को भी आईटी का हब बनाएगी। पार्टी इसके जरिए 22 लाख से अधिक युवाओं को आईटी सेक्टर में नौकरी दिलाने का वादा पूरा करेगी। ये नौकरियां पुलिस, शिक्षक एवं अन्य सरकारी विभागों में होने वाली भर्ती के अलावा होंगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का संकल्प है कि युवाओं का कायाकल्प होगा। उन्होंने एलान किया कि सपा की सरकार बनी तो एचसीएल की तरह अन्य कंपनियां भी प्रदेश में आएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top