Politics

यूपी चुनाव 2022: यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, 50 टिकट महिलाओं को दिए

यूपी चुनाव 2022: यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस मौके पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले लोग हमारे प्रत्याशी हों।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 प्रत्याशियों में से 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ हम राज्य में एक नई राजनीति का प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी।
यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची
क्रम — विधानसभा सीट — प्रत्याशी
1. नजीबाबाद — हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।
2. नगीना — हेनरीता राजीव सिंह।
3. नेहतौर — मीनाक्षी सिंह।
4. मुरादाबाद ग्रामीण — मोहम्मद नदीम।
5. मुरादाबार नगर — मोहम्म रिजवान कुरैशी।
6. असमोली — हाजी मरघूब आलम।
7. संभल — निदा अहमद।
8.  स्वार — हैदर अली खान।
9. चमरौआ —  यूसुफ अली यूसुफ।
10. बिलासपुर — संजय कपूर।
11. रामपुर — काजिम अली खान।
12. धनौरा — समर पाल सिंह।
13. अमरोहा — सलीम खान।
14. हस्तिनापुर — अर्चना गौतम।
15. किठौर — बबिता गुर्जर।
16. छपरौली — यूनुस चौधरी।
17. लोनी — यामीन मलिक।
18. मुरादनगर — बिजेंद्र यादव।
19. गाजियाबाद — सुशांत गोयल।
20. गढ़मुक्तेश्वर — आभा चौधरी।
21. नोएडा — पंखुड़ी पाठक।
22. दादरी — दीपक भाटी चोटीवाला।
23. जेवर — मनोज चौधरी।
24. बरौली — गौरंग देव चौहान।
25. अतरौली — धर्मेंद्र कुमार।
26. कोल — विवेक बंसल।
27. अलीगढ़ — मोहम्मद सलमान इम्तियाज।
28. गोर्द्घन —  दीपक चौधरी।
29. मथुरा — प्रदीप माथुर।
30. बलदेव — विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top