India

यूपी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के किए दर्शन, गोकुल में रसखान की देखी समाधि

मथुरा-वृंदावन: मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गोकुल स्थित रसखान की समाधि स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस ऐतिहासिक स्थल के बारे में जाना। यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद राज्यपाल का काफिला वृंदावन के रमण रेती पहुंचा। वहां वह करीब 25 मिनट तक रहीं।

राज्यपाल सोमवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में आईं थीं। समारोह के बाद उन्होंने शाम के वक्त विश्राम घाट पर यमुना का विधिविधान पूर्वक पूजन किया। इसके बाद आनंदीबेन पटेल ने पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश के दर्शन किए।

शाम सात बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहुंचीं। राज्यपाल वीआईपी रोड से गोल्फ कार से मंदिर पहुंचीं। सिंह द्वार से श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश करने के बाद वीआईपी गैलरी में पहुंचकर उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर सेवायत गोस्वामियों ने आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top