Politics

यूपी: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को सपा कार्यकर्ताओं ने किया याद, बोले- अखिलेश सरकार बनते ही प्रयागराज में बनाया जाएगा बड़ा स्टेडियम 

यूपी: हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को मनाई गई। इस दौरान सपा की ओर से खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपाइयों ने कहा कि अगले वर्ष प्रदेश में अखिलेश सरकार बनने के बाद प्रयागराज में लखनऊ की तर्ज पर बड़े स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि मेजर ध्यान चंद्र  का जन्म प्रयागराज में हुआ था, यह हम सब के लिए गर्व की बात है।
इस मौके पर रणजी खिलाड़ी अमर काला, शोएब मालिक, हॉकी खिलाड़ी श्वेताभ मिश्रा, प्रांशु सोनकर, सपा जिला महासचिव संदीप पटेल, अरुण यादव, दानबहादुर मधुर, संदीप सत्या आदि मौजूद रहे। सपा प्रवक्ता दान बहादुर के  खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में जिले के तमाम स्थानों पर हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

रानी लक्ष्मीबाई एवं लक्ष्मण पुरस्कार की धनराशि 50 हजार से बढाकर 3.11 लाख की गई। इसके साथ ही प्रदेश भर में कई स्टेडियम, मिनी स्टेडियम बने। मगर भाजपा सरकार ने इनके रख रखाव तक के लिए उचित बजट नही दिए, जिससे खेल एवं खिलाडियों का मनोबल टूटा है। केपी कालेज ग्राउंड में सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया गया। कहा गया कि भाजपा  सरकार में खिलाडियों के साथ भेद भाव किया जा रहा है।खेलों पर बजट रोकने एवं सपा शासन काल में बने प्रदेश भर के खेल मैदान, स्टेडियम आदि में सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई। सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार में कोच का मानदेय 11 हजार से बढाकर 20 हजार किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top