यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम: यूपी में विधानसभा चुनाव मे पूर्ण बहुमत के बाद यूपी विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की 36 सीटों के चुनाव में भी भाजपा ने 33 पर विजय प्राप्त कर पूर्ण बहुमत प्राप्त की है। भाजपा ने 9 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी। 27 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 24 सीटें जीती है। सपा को एक भी सीट पर जीत नही मिली है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ काशी में भाजपा को हार सामना करना पड़ा है।
इसी के साथ ही भाजपा को यूपी विधान परिषद में भी बहुमत प्राप्त हो गया है। समाजवादी पार्टी चुनाव में मुकाबले में ही नहीं दिखी। सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। वाराणसी में एक बार फिर से बृजेश सिंह का दबदबा कायम रहा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला।
जानिए कहां, कौन बना विजेता, देखें- पूरी सूची
– बहराइच-श्रावस्ती से BJP की प्रज्ञा त्रिपाठी जीतीं
– रायबरेली से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह जीते
– जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंशू जीते
– देवरिया-कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह जीते।
– लखनऊ-उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान जीते।
– बाराबंकी से भाजपा के अंगद कुमार सिंह की जीत।
– आगरा-फिरोजाबाद से भाजपा के विजय शिवहरे जीते।
– बलिया में बीजेपी के रविशंकर सिंह पप्पू की जीत।
– प्रयागराज में बीजेपी के डॉ केपी श्रीवास्तव की जीत।
– वाराणसी में निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीतीं।
– मेरठ में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीते।
– सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान जीते।
– गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल जीते।
– मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सैनी चुनाव जीते।
– आजमगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु जीते।
– गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद चुनाव जीते।
– सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह जीते।
– बस्ती से भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश चुनाव जीते।
– फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी प्रांशु दत्त चुनाव जीते।
– झांसी से भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन चुनाव जीतीं।
– गोंडा से भाजपा के अवधेश कुमार सिंह की जीत।
– प्रतापगढ़ से निर्दलीय अक्षय प्रताप सिंह की जीत।
– अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडे चुनाव जीते
– फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान जीते।
– बरेली में भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह चुनाव जीते।
