Politics

यूपी: प्रिया सरोज बनीं पूर्वांचल की सबसे कम उम्र की सांसद, पहले ही प्रयास में जीत दर्ज कर 26 वर्ष की उम्र में पहुंचीं संसद

यूपी: यूपी में लोकसभा की 80 सीटों पर में इंडिया गठबंधन ने बड़ा उलटफेर किया है। पूर्वांचल के राजनीति नक्शे का रंग भी बदल गया। पूर्वांचल की 13 सीटों में से भाजपा ने दो पर जीत दर्ज की है। इस आम चुनाव में पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों से भाजपा, अद-एस, सपा और बसपा ने पांच महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया। इनमें मछलीशहर से सपा की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज पहले ही प्रयास में संसद पहुंचीं। वहीं लगातार तीन चुनाव जीतकर अनुप्रिया पटेल पूर्वांचल की पहली महिला नेता बनीं।

हालांकि वर्ष 2014 से जारी रिवाज कायम रहा और लगातार तीसरी बार दो महिला प्रत्याशी ही संसद तक पहुंच पाईं। चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्याशियों में मिर्जापुर लोकसभा से अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल और मछलीशहर (सु.) संसदीय क्षेत्र से प्रिया सरोज शामिल हैं। मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट से विजयी सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज सबसे कम उम्र की सांसद बनीं। इन्होंने जीत दर्ज कर न सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में सांसद बनीं हैं, बल्कि मछलीशहर लोकसभा सीट की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल करते हुए इतिहास रचा है। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को हराकर भाजपा की हैटट्रिक को भी रोका है। अतः प्रिया सरोज को पहले ही प्रयास में मछलीशहर (सु.) लोकसभा सीट से संसद तक का सफर तय करने का सुअवसर मिला।

पूर्वांचल में इस बार लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल, मछलीशहर (सु.) से प्रिया सरोज, राबर्ट्सगंज (लो.) से रिंकी कोल और लालगंज (सु.) से भाजपा की नीलम सोनकर और बसपा की डॉ. इंदू चौधरी प्रत्याशी थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top