रायबरेली: रायबरेली मे सिख समाज द्वारा दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से वृद्ध आश्रम आईटीआई रायबरेली में मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव जी पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जी मुख्य विकास अधिकारी जी एवं वरिष्ठ समाजसेवी सरदार अवतार सिंह छाबड़ा जी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित किया जिसमें वृद्ध जनों को खाने के लिए चूड़ा गट्ठा मिठाई फल एवं जलाने के लिए पटाखे फुलझड़ी मोमबत्तियां 101 दीपक दिये मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन जी अपर पुलिस अधीक्षक जी सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा जी एसडीएम सदर जीत लाल सैनी जी सीओ सिटी वंदना जी सोना सिंह मोगा जी रघुवीर सिंह छाबड़ा जी आदि लोगों ने वृद्ध आश्रम के लोगों के साथ बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
