तबादला: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किये, योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात को तीन आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया।
सीडीओ अमेठी सान्या छाबड़ा लंबी छुट्टी पर गई हैं। फतेहपुर के सीडीओ सूरज पटेल को इसी पद पर अमेठी भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहीं डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवर को चंदौली का सीडीओ बनाया गया है।
डीजीपी मुख्यालय ने 38 सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। डीजीपी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना अमृता मिश्रा ने इसका आदेश जारी किया है।
