Uttar Pradesh

यूपी: यूपी के इटावा-मैनपुरी रोड पर बेकाबू कार डीसीएम से टकराई, छह लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

यूपी: बुधवार को दोपहर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में  भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा इटावा-मैनपुरी रोड पर थाना सैफई क्षेत्र के नगला राठौर के पास हुआ। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, साथ ही राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत भी हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। मृतकों में मंजीत शिव प्रसाद (27) निवासी धरबार जसवंत नगर, सधान (23) पुत्र गुलजार निवासी कटरा कूपचंद्र जसवंत नगर, ब्रजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र मोहन निवासी जसवंत नगर, विशेष (25) पुत्र मुनीम निवासी जसवंत नगर, करण (29) व एक अन्य शामिल है।

जानकारी के अनुसार जसवंतनगर के लटपुरा निवासी गोपाल गुप्ता का फोटो स्टूडियो है, उनकी टीम सैफई थाना क्षेत्र के किसी गांव में शादी के फोटो-वीडियो शूट करने गई थी। हासदा वहां से लौटते वक्त हुआ है। बताया गया कि इनकी कार का टायर फटने से वाहन अनियिंत्रित हो गया, जिससे उनकी कार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी जयप्रकाश ने भरथना सीओ, सैफई सीओ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का समुचित उपचार करवाने का निर्देश दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top