Politics

यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, रोचक हुई रायबरेली की लड़ाई

रायबरेली: सपा विधायक मनोज पांडेय के शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस ज्वाइन करने पर प्रियंका गांधी ने उनका स्वागत किया। विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में जाने के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया।

उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से मनोज पांडे के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसे मनोज पांडेय को घेरने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मौर्य वोट कांग्रेस में डाइवर्ट करने की तैयारी चल रही है। दरअसल, सपा विधायक मनोज पांडेय शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस को नुकसान होने के अनुमान लगाए जा रहे थे।

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। अमेठी सीट पर गांधी परिवार के करीबी और कई दशकों से वहां काम कर रहे किशोरी लाल शर्मा प्रत्याशी हैं। प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत के लिए लगातार कैंप कर रही हैं। वो हर रोज नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर भाजपा को निशाने पर ले रही हैं। रायबरेली व अमेठी में 20 मई को मतदान होना है।

बता दें कि उत्कृष्ट मौर्य ने कुशीनगर लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल किया था। जहां से उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक अब उत्कृष्ट मौर्य पर्चा वापस ले लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top