India

उत्तराखंड चुनाव 2022: मनीष सिसोदिया के दौरे का दूसरा दिन, आज जवाहर नगर किच्छा में डोर-टु-डोर पहुंचकर करेंगे प्रचार

उत्तराखंड चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है l इसको देखते हुए चुनाव आयोग के साथ सभी पार्टियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैंl इसी क्रम मे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएं हुए हैं। बुधवार को मनीष सिसोदिया ने गढ़वाल मंडल के टिहरी से आम आदमी पार्टी के डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की थी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे का गुरुवार को दूसरा दिन है। गुरुवार को सिसोदिया रुद्रपुर जाएंगे। वहां से जवाहर नगर किच्छा में डोर-टु-डोर पहुंचकर प्रचार करेंगे। मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार में कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। मनीष मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है।

आप के चुनाव मैदान में तीसरे स्थान पर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर ही यह आकलन पहले नंबर पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बारे में भी ऐसा ही आकलन किया जाता था। दिल्ली में तब आम आदमी पार्टी नई थी। उत्तराखंड की जनता आप को बहुत ज्यादा प्यार कर रही है। अरविंद केजरीवाल को मौका देकर देखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि आप केे कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। गांव-गांव में कार्यकर्ताओं ने काफी काम किया है। दिल्ली की तरह ही आप उत्तराखंड में भी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आप 60 सीटों पर दूसरी पार्टियों को कड़ी टक्कर दे रही है। भाजपा और कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अन्य पार्टियों के बड़े नेता भी आप के संपर्क में हैं। आप में हर किसी का स्वागत है। इस दौरान आप के गंगा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश तनेजा ने कनखल आश्रम पहुंचकर मनीष सिसोदिया और शंकराचार्य का अभिनंदन किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top