Uttar Pradesh

वाराणसी: सावन 22 जुलाई से शुरू, सावन भर सोमवार को बंद रहेंगे वाराणसी के स्कूल

सावन 2024: सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहा है।  काशी में सावन का खास महत्व है। सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को काशी में कांवड़ियों और शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के निजी स्कूल सावन के प्रत्येक सोमवार को बंद रहेंगे। इसके बजाय स्कूलों में रविवार को पठन-पाठन का काम होगा।

पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सिंह ने शनिवार को बताया कि सावन में शिव भक्त भारी संख्या में काशी आते हैं। जब से श्री काशी विश्वनाथ धाम का स्वरूप भव्य हुआ है तबसे श्रद्धालु और भी ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को इस बार भी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में रहेगी। ऐसे में विद्यार्थियों की परेशानी और ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए पूर्व के वर्षों की परंपरा इस बार भी जारी रहेगी। सावन भर प्रत्येक सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और रविवार को ही खुलेंगे।

सावन माह में प्रत्येक रविवार की रात 10 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक मैदागिन से गोदौलिया होते हुए रामापुरा तक का इलाका नो व्हीकल जोन रहेगा। आमजन को सिर्फ पैदल आने-जाने की इजाजत रहेगी। किसी को भी वाहन से विश्वनाथ धाम की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं के लिए गोदौलिया और मैदागिन चौराहा पर व्हील चेयर व गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

काशी में सावन का खास महत्व है। दरअसल काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ की है यह नगरी और बाबा के साल में सावन का महीना सबसे प्रिय है। ऐसे में काशी में यूं तो महीने भर शिव भक्तों के आने का सिलसिला लगा रहता है लेकिन सोमवार को सर्वाधिक भीड़ रहती है। ऐसे में अधिकांश स्थानीय स्कूल प्रबंधनों ने परंपरागत रूप से सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय ले लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top