India

उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण: आज भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ आज उपराष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ

उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण: आज भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ शपथ लेंगे। धनखड़ वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 11.45 बजे उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाएंगी।

आपको बता दें कि देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हो रहे मतदान पूर्ण हो गया है। देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला था। इन नतीजों में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीत हासिल की है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को करीब 93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। धनखड़ को चुनाव में 528 मत प्राप्त हुए, वहीं अल्वा को 182 वोट मिले हैं। जबकि 15 वोटों को रद्द कर दिया गया है।

Most Popular

To Top