Elections news

यूपी: यूपी में विधान परिषद की खाली होने वाली 13 सीटों पर 21 मार्च को होगा मतदान

यूपी MLC चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश में एक तरफ राज्यसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों शोरों पर है, तो इस बीच विधान परिषद की 13 सीटों के लिए भी चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। क्योंकि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई 2024 को खाली हो रही हैं।

यूपी विधान परिषद की रिक्त 13 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन सीटों पर 4 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा और 11 मार्च को नामांकन का अंतिम दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी, और नाम वापसी 14 मार्च तक हो सकेगी। जबकि 13 सीटों के लिए मतदान 21 मार्च को होगा। इसके बाद इसी दिन शाम पांच बजे के बाद मतगणना होगी।

इन 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ 10 सदस्य को विधान परिषद में पहुंचाने का काम करेगी। वहीं तीन सदस्य समाजवादी पार्टी के सदन में पहुंचेंगे। बीएसपी दशकों बाद विधानपरिषद में शून्य होने जा रही है, कांग्रेस पहले ही विधान परिषद में शून्य हो चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल आगामी 05 मई, 2024 को समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों द्वारा होने वाली रिक्तियों की पूर्ति के लिए विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इन 13 सदस्यों का कार्यकाल हो रहा खत्म

यशवंत सिंह (भाजपा)
विजय बहादुर पाठक (भाजपा)
विद्यासागर सोनकर (भाजपा)
डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल (भाजपा)
अशोक कटारिया (भाजपा)
अशोक धवन (भाजपा)
बुक्कल नवाब (भाजपा)
महेंद्र कुमार सिंह (भाजपा)
मोहसिन रजा (भाजपा)
निर्मला पासवान (भाजपा)
नरेश चंद्र उत्तम (सपा)
भीमराव अंबेडकर (बसपा)
आशीष पटेल (अपना दल एस)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top