India

वेदर अपडेट: एक सप्ताह के भीतर कुछ राज्यों में ‘मानसून’ की दस्तक, तो आइए जाने उत्तर प्रदेश में कब आएगा मानसून?

वेदर अपडेट: भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के राज्यों को इन दिनों मानसून का बेसब्री से इंतजार है। लोग भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह इंतजार अब कुछ राज्यों में जल्द खत्म होने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। देश के तीन बड़े राज्यों में मानसून एक सप्ताह के भीतर दस्तक देने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में 15 जून से पूर्वी यूपी के ऊपर बन रहे कारक सक्रिय हो जाएंगे। इसके बाद राज्य में हल्की-हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मानसून की जो गति है, उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में 17 से 20 जून के बीच मानसून का प्रवेश हो सकता है। यानी कि एक सप्ताह के भीतर यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है।

मानसून की गति को देखते हुए बिहार में 11 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन दिशा परिवर्तन के कारण मानसून अब महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्रवेश कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवा लगातार सक्रिय है। मौसम विभाग की माने तो बिहार में मानसून 13 जून के बाद दस्तक दे सकता है।

मध्यप्रदेश में मौसम करवट लेने लगा है। गर्मी और भीषण लू का प्रकोप झेल रहे लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है। भोपाल और इंदौर में हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। बता दें मध्यप्रदेश में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है और 15 जून को मानसून दस्तक दे देगा।

Most Popular

To Top