महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में जनपद के समस्त स्थानों पर गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा आज दिनांक 04.04.2022 को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, चौक चौराहे, मुख्य बाजार आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

साथ ही महिलाओं/ बालिकाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरुक करते हुए विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 112 ,1098, 181 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपना सीयूजी नंबर भी दिया गया। अनावश्यक रूप से घूम रहे लड़कों से पूछताछ करते हुए से माफीनामा भरवा कर सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।