Bollywood

76वां स्वतंत्रता दिवस: 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मुकेश अंबानी अपने डेढ़ साल के पोते पृथ्वी और पत्नी नीता के साथ तिरंगा लहराते नजर आए

76वां स्वतंत्रता दिवस: भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर न सिर्फ राजधानी दिल्ली बल्कि देशभर में लोग तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मना रहे हैं। लाल किले से लेकर देश के कोने-कोने में तिरंगा फहरा रहा है। युवा, बच्चे और बूढ़े सभी आजादी के जश्न में मगन हैं।

आजादी के इस उत्सव को बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर पॉलिटिक्स और बिजनेसमैन भी पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अपनी फैमिली के साथ आजादी का पर्व मनाया।

पूरा देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इस बीच देश के सबसे अमीर परिवारों में शुमार अंबानी परिवार को भी एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी अपने कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए दिख रहे हैं। सभी शान से तिरंगा लहरा रहे हैं। मुकेश अंबानी अपने डेढ़ साल के पोते पृथ्वी और पत्नी नीता के साथ तिरंगा लहराते नजर आए।

वीडियो में अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य यानी मुकेश और नीता अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी की शरारत भी कैद हो गई। पृथ्वी, मुकेश अंबानी की गोद में हैं। बार-बार वे अपनी अंगुलियों को मुंह में डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन मुकेश अंबानी उन्हें मना करते हैं। इसके बाद पृथ्वी नीता अंबानी से तिरंगा मांगते हैं जिसे नीता अपने हाथों से झंडा देती हैं। और  इसके बाद पृथ्वी भी तिरंगा लहराते हैं।

Most Popular

To Top