मंकीपॉक्स: कोरोना संक्रमण के बाद मंकीपॉक्स के बढ़तों मामलों से लोग परेशान हैं, भारत समेत कई देशों में मंकीपॉक्स के मामलों को पकड़ने के लिए जांच अभियान शुरु कर दिए हैं। लेकिन दुनिया में मंकीपॉक्स अपने पैर पसारता जा रहा है, जिसको लेकर सभी देशों की स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
इसी बीच अमेरिका की तरफ से मंकीपॉक्स को लेकर एक खबर सामने आ रही है। वहां पर पहली बार बच्चों में मंकीपॉक्स के मामले पाए गए हैं। खबरों के मुताबिक अमेरिका में दो बच्चों में मंकीपॉक्स पाया गया है। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया में एक बच्चे व एक शिशु में मंकीपॉक्स की पहचान की गई है। दोनों अमेरिका के निवासी नहीं हैं।
भारत में अब तक मंकीपॉक्स के सारे केस केरल में ही मिले हैं। केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा केस मामला सामने आया है। यह शख्स भी पूर्व में मिले संक्रमित की तरह यूएई से लौटा है। 35 साल का यह शख्स इस महीने की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात से केरल आया है। उसके सैंपल की जांच में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम का रहने वाला युवक छह जुलाई को अपने गृह राज्य लौटा था और उसका तिरुवनंतपुरम के मंजेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जॉर्ज के मुताबिक, युवक की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों पर करीबी नजर रखी जा रही है। इससे पहले 14 जुलाई को केरल में मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिला था। कुछ दिनों बाद वहीं दूसरा मरीज भी मिला। पिछले 11 सप्ताह में मंकीपॉक्स तेजी से फैला है। इसके करीब 13,000 मरीज लगभग 65 देशों में मिले हैं।