Maharajganj

नगर में विशाल रैली और जनसभा के साथ बाबासाहेब को दी गई श्रद्धांजलि।

महराजगंज में अम्बेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सड़कों पर दिखा उत्साह
महराजगंज।  भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज महराजगंज जिले में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
शहर के अम्बेडकर पार्क में माल्यार्पण और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय विधायक,जिलाधिकारी अनुनय झा और एडीएम पंकज कुमार वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पपलता मंगल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद, जिले भर में रैलियां और जुलूस निकाले गए, जिनमें युवा, महिलाएं और सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। सड़कों पर “जय भीम” के नारे गूंजते रहे, और बाबासाहेब के सामाजिक समानता के संदेश को लोगों ने बुलंद किया।
जिनमें डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।


अम्बेडकर जयंती के इस उत्सव ने महराजगंज में एक बार फिर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया, और लोगों को बाबासाहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top