Politics

यूपी चुनाव 2022: आगरा में अखिलेश-जयंत की संयुक्त प्रेसवार्ता, बोला भाजपा पर हमला, इसबार बहुरंगी गठबंधन एकरंगी को हराएगा

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है पार्टियों का एक-दूसरे पर हमला तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी ने आगरा में शुक्रवार को संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारे प्रहार किए। जयंत ने जहां आलू किसानों के हितों की बात सामने रखी। वहीं अखिलेश यादव ने आगरा शहर को प्रेम और सौहर्द्र का शहर बताया। अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ये बहुरंगी गठबंधन है, इस बार एकरंगी लोगों को हराएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी-रोजगार के लिए गए नौजवानों को सरकार ने अपमानित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव एक-एक यूथ अपने बूथ से ऐतिहासिक हार दिलाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री कंप्रेशर हैं जो गर्मी निकाल देंगे। इस बार गोरखपुर की जनता उत्तराखंड भेज देगी। समाजवादी पार्टी ने लोगों की मजदूरों और सभी की मदद की।

डबल इंजन की सरकार ने कारोबार ठप कर दिया। जितने भी बड़े काम है समाजवादी सरकार में शुरू हुए  थे। पीने के पानी के गंगाजल प्रोजेक्ट को समाजवादी सरकार ने दिया। मेट्रो समाजवादी सरकार की देन है। सरकार सपा शासनकाल के कार्यों को अभी भी पूरा नहीं कर पा रही है।

आगरा ऐसा शहर है जिसमें पर्यटन बढ़ाया जा सकता है। सरकार ने आलू नहीं खरीदा है। समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे किसान बर्बाद न हो और कोल्ड स्टोरेज भी चलें। चमड़ा कारोबार को पहले भी सहयोग दिया है और आगे भी करेंगे। आगरा को सीटें नहीं मिलीं लेकिन विकास कभी रोका नहीं। ताजमहल के आसपास काम जो शुरू हुआ था वो ठप है। यमुना नदी गंदी है। गंगा को साफ करने वाले यमुना साफ नहीं कर सके। नदी नाला बन गई है। सफाई नहीं कर सके। आगरा के लोग किसान, व्यापारी, नौजवान हर वर्ग के लोग मिलकर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top