India

महाराष्ट्र सियासत: उद्धव के परिवार में भी बगावत के सुर फूटने लगे, सीएम शिंदे से मिलीं बाल ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे

महाराष्ट्र सियासत: महाराष्ट्र का राजनीतिक सियासत रुकने का नाम नहीं ले रहा है, महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार बन गई है, महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने सत्ता गंवा दी थी। अब उनके हाथ से पार्टी भी जाती दिख रही है।

इस बीच उद्धव के परिवार में भी बगावत के सुर फूटने लगे हैं। खबर मिला है कि बाला साहेब ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। इसके बाद से कई तरह की चर्चाएं फैल रही है। खास बात यह है कि शिंदे से मुलाकात करने वाली स्मिता ठाकरे परिवार की पहली सदस्य हैं।

हालांकि, स्मिता ठाकरे ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने कहा है कि एकनाथ शिंदे पुराने शिवसैनिक हैं, जो अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। ऐसे में मैं उन्हें बधाई देने आई हूं। उन्होंने कहा, मैं उनके काम को पिछले कई सालों से जानती हूं। स्मिता शिवसेना में होने वाली बगावत के बीच इस मुलाकात के सवाल पर चुप्पी साध गईं।

उन्होंने कहा, मैं इस बारे में कुछ भी नहीं जानती हूं। मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं और राजनीति में नहीं हूं। इसलिए, पार्टी में क्या हो रहा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। आपको बता दे कि स्मिता ठाकरे बाल ठाकरे की बहू और जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं। जानकारी के मुताबिक, जयदेव ठाकरे ने स्मिता से तलाक ले लिया था और अलग रहने लगे थे। जयदेव ठाकरे, शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के दूसरे बेटे थे। बाल ठाकरे के सबसे बड़े बेटे बिंदु माधव की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दूसरे नंबर के बेटे जयदेव ठाकरे हैं, वहीं तीसरे बेटे उद्धव ठाकरे हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top