Sports

दूसरी बार पिता बनें भज्जी, घर आया नन्हा मेहमान, लोग दे रहे बधाई

क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर में दोबारा किलकारियां गूंजी हैं। बता दें कि उनकी एक्‍ट्रेस पत्‍नी गीता बसरा दोबारा मां बनी हैं। शनिवार को हरभजन की पत्‍नी गीता बसरा ने बेटे को जन्‍म दिया है। इसकी जानकारी क्रिकेटर हरभजन ने खुद ट्वीटर के जरिए दी है। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशिर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक है। सभी को शुक्रिया’। हरभजन सिंह और गीता बसरा को सोशल मीडिया पर खुब बधाई मिल रही हैं। बता दें कि 29 अक्टूबर 2015 को हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा ने शादी की थी और 2016 में इनके घर एक बेटी ने जन्म लिया था।

गौरतलब है कि हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब वो अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं। भज्जी की बेटी हिनाया भी अब चार साल हो चुकी हैं। हरभजन सिंह की शादी की बात करें तो उन्होंने 29 अक्टूबर 2015 में शादी की थी। शादी से पहले काफी लंबे समय तक दोनों के बीच अफेयर भी चला था। वहीं हरभजन के बारे में बात करें तो वो काफी समय से इंडिया के लिए नहीं खेले हैं तो वहीं वो आइपीएल 2020 में निजी कारणों से नहीं खेले थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top