India

रक्तदान अमृत महोत्सव: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना वर्ल्ड रिकार्ड, 87 हजार से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान, यहां जाकर पंजीकरण करें……

रक्तदान अमृत महोत्सव: 17 सितम्बर को पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश में कई जगहों पर ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए रक्तदान अभियान ने पहले दिन ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया ने कहा पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 87 हजार से ज्यादा लोगों ने रक्तदान करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा कि नया विश्व कीर्तिमान! आज मुझे बताते हुए हर्ष है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत 87 हजार से अधिक लोगो ने अब तक स्वेच्छा से रक्तदान किया है, जो की एक नया विश्व कीर्तिमान है।

मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल के एक शिविर में रक्तदान किया, उन्होंने नागरिकों से आरोग्य सेतु ऐप, ई-रक्तकोश पोर्टल पर पर जाकर पंजीकरण करने का आग्रह किया ताकि लोग ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ के अवसर पर रक्तदान कर सकें। यह अभियान एक अक्तूबर तक चलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा कि रक्तदान एक नेक काम है और हमारी समृद्ध संस्कृति और सेवा और सहयोग की परंपरा को देखते हुए, मैं सभी नागरिकों से आग्रह और अपील करता हूं कि वे देशव्यापी मेगा स्वैच्छिक रक्तदान अभियान – रक्तदान अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आगे आएं और रक्तदान करें। रक्तदान सिर्फ आवश्यकता को पूरा करता है बल्कि समाज और मानवता के लिए भी एक महान सेवा है।

अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन रक्तदान करने वालों की गिनती अभी जारी है। एक अधिकारी ने कहा कि अब तक देश भर में 6,136 शिविरों को मंजूरी दी गई है और लगभग 1,95,925 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 87,137 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बताया पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में रक्तदान अमृत महोत्सव की शुरुआत हो गई है। आइए रक्तदान करें और मानवता के सेवा कार्य से जुड़े। पंजीकरण के लिए आप आरोग्य सेतु ऐप या https://eraktkosh.in का उपयोग कर सकते हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top