21 वर्ष की संगम विहार की साबिया सैफी के गैंगरेप और दरिंदगी के साथ मर्डर की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। दिल्ली में सड़कों पर हजारों की तादाद में लोग साबिया के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया में #Justiceforsabiya का ट्रेंड चल रहा है।
बता दें कि साबिया सैफी सिविल डिफेन्स सर्विसेस में थी उसकी हत्या 26 अगस्त की रात को सूरजकुंड इलाके में कर दी गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसकी हत्या उसी के सहकर्मी ने चाकू से 50 बार वार करके की है। हालांकि उन्हें अभी दिल्ली पुलिस डिफेंस की नौकरी करते हुए इन्हें 4 महीने ही हुए थे। 27 अगस्त की शाम जब साबिया दिल्ली के संगम विहार में स्थित अपने घर नहीं लौटी तो बेहद घरवालों ने अपनी लाडली को हर जगह ढूंढा। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार घरवाले थाने गए, कलेक्टर के यहाँ गए लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।