Breaking News

BREAKING NEWS: टोक्यो पैरालंपिक में एक और उपलब्धि तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय खिलाडियों ने आज तीन मेडल जीते हैं। प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में सिल्वर और अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अब तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हरविंदर ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कोरियाई खिलाड़ी को हराया। उन्होंने शूटऑफ में कोरिया के तीरंदाज को हराकर तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top