Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: मिशन शक्ति द्वारा स्कूल, कॉलेज, गांव, मोहल्लों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।

जनपद – महराजगंज: जनपद – महराजगंज मे नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों द्वारा स्कूल, कॉलेज, गांव, मोहल्लों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।

जिसके क्रम में उ0नि0 ओम प्रकाश द्वारा के डी इंटर कॉलेज नंदाभार, सिंदुरिया में व प्रभारी निरीक्षक नौतनवा मय टीम द्वारा चौकी अड्डा बाजार क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पर मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे नारी सशक्तिकरण के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गयीं।

उनको मिशन शक्ति, महिला हेल्पडेस्क, यातायात नियमों, UP-112, वीमेन पावरलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, ट्विटर सेवा आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया। बालिकाओं को बताया गया कि किसी के द्वारा अभद्र टिप्पणी, छींटाकशी, छेड़छाड़ या किसी अराजक तत्व द्वारा पीछा करने पर बिना डरे तत्काल यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं से सहायता लें।

वूमेन पावर लाइन 1090 के संबंध में बताया गया  कि इस सेवा के तहत शिकायत सुनने वाली अधिकारी भी महिला अधिकारी होती है, इसमें शिकायतकर्ता का नाम ,पता, मोबाइल नंबर आदि किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है, पूर्णतया गोपनीय रखते हुए सहायता की जाती है । साथ ही साथ आस पास की महिलाओं को भी उक्त जानकारी को साझा करने हेतु प्रेरित भी किया गया।

मीडिया/सोशल मीडिया सेल
     जनपद – महराजगंज

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top