Maharajganj

महराजगंज: कोटा चयन के विवाद में सोनवल गांव के 34 लोगों का शांतिभंग में चालान


महराजगंज
सिंदुरिया
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल में कोटा चुनाव में गुटबाजी को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो बार बैठक टलने के बाद पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए 34 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है। इसके बाद भी आगामी बैठक में विवाद उत्पन्न करने पर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शांति भंग की कार्रवाई की जद में आने वालों में सोनवल गांव निवासी राम केवल चौधरी, बृजेश गुप्ता, संजय चौधरी, रामसेवक चौधरी, सुरेंद्र, श्रीराम भारती, अनिलगुप्ता, दीपक यादव, उदयराज पटेल, दीप नारायण भारती, बृजेश यादव, गुड्डू यादव, रामबहाल पटेल, गौरव पटेल, घनश्याम, भगवंत यादव, तिलकधारी, दुष्यंत, रघुराई, कपिल, रामकोमल के अलावा प्रतिमा मिश्रा, दीपक, मधु, रामवती देवी, अमरावती देवी, प्रतिमा, शांति, मायावती, ममता, रंभा, सोना, आशा और संजय के अलावा मधुबनी गांव की रहने वाली मंजू के विरुद्ध भी करवाई हुई है।

सिंदुरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कोटा के चयन में विवाद को लेकर कुल 34 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है। इन लोगों के द्वारा अगर चुनाव के दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद किया जाता है तो इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top