Other states

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ

कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।

ौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम चल रहा था। चन्नी चमकूर साहिब से विधायक हैं। राज्यपाल से मिलने के बाद चन्नी ने मीडिया को संबोधित किया। कल कांग्रेस पार्टी की 5 बजे कांग्रेस की बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस के सभी विधायक ने जो फैसला लिया, उसी पर राज्यपाल से समय लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने कल 11 बजे का समय दिया है। वे कल शपथ लेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top