Uttar Pradesh

महराजगंज में बोले सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बाढ़ पीड़ितों को कोई समस्या तो अधिकारी की खैर नही :- सीएम

सरकार भानु प्रताप तिवारी

महराजगंज/फरेंदा-सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महराजगंज दौरे पर पहुंचे।बाढ़ प्रभावित जिलों के हवाई सर्वेक्षण किया तत्पश्चात वे बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। यही नहीं बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए सख्त तेवर दिखाते हुए सीएम ने कहा कि यदि बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी हुई तो अधिकारियों की खैर नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 5 से 12 सितंबर तक एक विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता, सेनेटाइजेशन और फागिंग कराया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई है। साथ ही कहा कि बाढ़ पीड़ितों साकरा सामग्री के लिए सरकार प्रयासरत है।
मंच से सीएम ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये हैं। बाढ़ के खतरे के बीच उन्होंने सभी लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है।
सीएम योगी ने सभी बाढ़ प्रभावितों के प्रति सहानुभूति जतायी और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन हमारे लिये बेहद अमूल्य है। उसे बचाने के लिये राहत और बचाव कार्यों को तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी बाढ़ प्रभावित यहां आये हैं, सभी को सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन की ड्यूटी है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिनके घरों में पानी घुस गया है, उनको सुरक्षित स्थानों और शरणालयों में भेजा जाये। जिनके घर-मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा आंवटित किया जाये। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव में नोडल अधिकारियों की तैनाती कर राहत सामग्री का वितरण किया जाए
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिनके घरों में पानी घुस गया है, उनको सुरक्षित स्थानों और शरणालयों में भेजा जाये। जिनके घर-मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा आंवटित किया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के खतरे के बीच अब कई जल जनित बीमारियों के उपजने की संभावना है। सीएम ने कहा कि सरकार 5 सिंतबर से 12 सिंतबर तक एक स्वच्छता, सैनेटाइजेश और फॉगिंग का एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इश अभियान से कई विभागों का जोड़ा जा रहा है। सरकार इस अभियान से स्वच्छ पेयजल समेत कई जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, ताकि डेंगू, मलेरिया समेत तमाम संक्रामक रोगों से बचा जा सके। सीएम योगी ने सभी से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top