देश में कोरोना अपडेट : देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कुछ दिनों से लगातार कमी जारी है, देश में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी हो रही है, वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से कम हो रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी की गई डाटा के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में 4,184 कोरोना के नए मामले सामने आये हैं। 104 लोगों ने कोरोना महामारी से मौत हुई है। देश में कोविड-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 4,29,80,067 हो गया है। मृतक संख्या भी बढ़कर 5,15,459 हो गई है।
देश में सक्रिय केस 44,488 हैं और ये कुल मामलों के 0.10 प्रतिशत हैं। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर फिलहाल 98.70 है। पिछले 24 घंटों में 6,554 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,24,20,120 पर पहुंच गई है।
बीते 24 घंटे में 8,73,974 टेस्ट किए गए। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 77.60 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.48 पाई गई है।