Health

देश में कोरोना अपडेट: देश में समाप्ति की कगार पर कोरोना, बीते 24 घंटों में 1259 से भी कम मामले, 35 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामले और सक्रिय केस लगातार घट रहे हैं l देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिस रफ्तार से घट रही है उससे लग रहा है कि कुछ ही दिनों में देश से कोरोना महामारी की समाप्ति हो जाएगी। इसके अलावा मृतकों की संख्या में भारी कमी आ गई है।

बीते 24 घंटे में 1259 नए कोविड केस मिले और 35 लोगों की मौत हुई। इस दौरान सक्रिय केस घटकर 15,378 रह गए। 1705 लोग इस महामारी से उबर गए। देश में मंगलवार को बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 481 की कमी आई। इस दौरान 1705 लोग स्वस्थ हुए। इस तरह का कोरोना से उबरने वालों की कुल संख्या 4,24,85,534 हो गई। कुल मृतक संख्या 5,21,070 हो गई।

देश में वयस्कों के साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी तेजी से जारी है। बीते 24 घंटों में 25,92,407 लोगों को कोरोना टीके लगाए गए। इस तरह अब तक देश में कुल 1,83,53,90,499 खुराक लगाई जा चुकी है। एशिया में कोरोना संक्रमण फिलहाल स्थिर है, चीन व यूरोप में यह तेजी से फैल रहा है।  चीन के तो हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top