देश मे कोरोना: देश में कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। देश में आए दिन कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देश में कोरोना की स्थिति पिछले चार दिनों में बिगड़ी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 3741 नए संक्रमित मिले हैं। ये सोमवार की तुलना में 17 फीसदी कम हैं। बीते 24 घंटे में 7 लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है।
मुंबई में भी पांच दिनों में 50 फीसदी केस बढ़े हैं। राज्य में मिल रहे नए केस में से 60 से 70 फीसदी मुंबई में ही मिल रहे हैं। इस बीच, देश में मंंगलवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे में 3741 नए मामले मिले हैं। ये सोमवार की तुलना में 17 फीसदी कम हैं।