Maharajganj

ERRA NEWS EXCLUSIVE: सड़क पर हुआ भीषण एक्सीडेंट ट्रैक्टर वाले ने जिले के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी के श्रीवास्तव के गाड़ी में मारी टक्कर, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाल-बाल बचे डॉक्टर पीके श्रीवास्तव

महाराजगंज आज शाम करीब 4:00 बजे जिले के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीके श्रीवास्तव अपने निजी वाहन से किसी आवश्यक कार्य हेतु गोरखपुर जा रहे थे लेकिन महाराजगंज नगरपालिका से थोड़ा सा आगे निकलते ही एक ट्रैक्टर से पास ले रहे थे तभी वहां अनियंत्रित तरीके से एक-दूसरे ट्रैक्टर वाला आया और उनकी गाड़ी में बुरी तरह से ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया! वहां पर रहने वालों के अनुसार ट्रैक्टर वाले ड्राइवर की पूरी गलती थी और आसपास के लोग दौड़ कर डॉक्टर साहब को गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया! लोगों ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर कोई नाबालिक ड्राइवर चला रहा था और वह मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया! डॉक्टर पीके श्रीवास्तव की हालत अच्छी है बस थोड़ी छोटे ही आए लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है! घटना को स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर सूचित किया जा चुका है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top