India

किसान आंदोलन: 16 मार्च से देश के विभिन्न राज्यों में किसान निकालेंगे अस्थि कलश यात्रा

किसान आंदोलन: किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर एक कानून सहित किसानों की कई मांगों को लेकर अभी भी आंदोलन कर रहे है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और भारतीय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने 16 मार्च से देश के विभिन्न राज्यों में अस्थि कलश यात्रा निकालने का एलान किया है।

इसके लिए शुक्रवार को किसान नेता अपने समर्थकों के साथ बठिंडा के गांव बल्लों जाएंगे। यहां से शुभकरण की अस्थियों के 21 कलश तैयार करके इन्हें पहले शंभू और खनौरी सीमा पर ले जाएंगे। इसके बाद 16 मार्च से हरियाणा से अस्थि कलश यात्रा की शुरुआत होगी।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि यह यात्रा हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तामिलनाडु, कर्नाटक, केरल, गुजरात और राजस्थान राज्यों में भी निकाली जाएगी। यह यात्रा गांव-गांव जाएगी और इस दौरान लोगों को केंद्र की किसान विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा किसानों की मांगों के समर्थन में आगे आने को प्रेरित किया जाएगा।

किसान नेताओं ने बताया कि हरियाणा में अस्थि कलश यात्रा के दौरान 22 मार्च को हिसार जिले के ऐतिहासिक स्थान माजरा पिआउ में और इसके बाद 31 मार्च को अंबाला के मौड़ा मंडी में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। इन समारोहों में भारी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार यानि किसान महापंचायत भी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top