लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी, 72 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं भी शामिल

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी बहुप्रतीक्षित सूची बुधवार देर शाम को जारी कर दी। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 14 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

सूची में दिल्ली की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो, महाराष्ट्र की 20 लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी उतारे गए हैं। लेकिन इस सूची में उत्तर प्रदेश की एक भी सीट शामिल नहीं है।

यहां देखें पूरी सूची…..

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दो मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री अमित शाह के गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया गया हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया था कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *