India

बिहार: बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू यादव की तबियत बिगड़ने से पटना के पारस अस्पताल में किया गया भर्ती, कल सीढ़ियों से गिरे थे

लालू प्रसाद यादव: बिहार के पूर्व सीएम व राष्ट्रीय जनता दल के चीफ लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लालू प्रसाद यादव को पहले से ही कई तरह की बीमारियां हैं। यादव को किडनी में भी गंभीर समस्या है। इसी बीच रविवार को सीढ़ियों से गिरने के बाद उनकी कंधे की हड्डी टूट गई थी, उसके बाद से उनकी हालत और बिगड़ गई। लेकिन सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें तुरंत आज सुबह चार बजे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पारिवार के लोगों के अनुसार लालू यादव की तबीयत रविवार रात अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लालू यादव को उनके छोटे पुत्र व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव स्वयं कार से अस्पताल लेकर पहुंचे। पारस अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. आसिफ रहमान ने बताया कि लालू यादव को सुबह करीब 3.30 बजे लाया गया। उनकी कंधे में चोंट के कारण उनकी हालत अस्थिर थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है।

राजद सुप्रीमो रविवार शाम को अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए थे। इसके कारण उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। उन्हें पहले से कई तरह की बीमारियां हैं। यादव को किडनी में भी गंभीर समस्या है। लालू यादव की तबीयत बिगड़ने से राजद कार्यकर्ताओं में चिंता है। पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता राबड़ी देवी के निवास और पारस अस्पताल पहुंचे व उनका हालचाल जाना। लालू यादव चारा घोटाले मामले में लंबे समय तक जेल में रहे थे। अभी वे जमानत पर हैं। वे फिलहाल पत्नी राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास में रहते हैं। पूर्व सीएम के बीमार होने के कारण उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव भी इन दिनों यहीं रहते हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top