Uttar Pradesh

यूपी: सावन के महीने में सरयू नदी की रेत में मिला चांदी का सवा फीट ऊंचा 30 किलो वजनी शिवलिंग, शिवलिंग मिलते ही कस्बे में गूंजा हर-हर महादेव

मऊ: 14 जुलाई से भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वोच्च सावन का महीना शुरू गया है। इसी बीच यूपी के मऊ जिले में सरयू नदी पुल के नीचे रेत में डेढ़ फुट लंबा 1 फुट चौड़ा चांदी का शिवलिंग मिला है। चांदी के शिवलिंग का मिलना लोग चमत्कार मान रहे हैं। खबर की जानकारी जैसे ही शिवभक्तों को हुई मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सभी शिवलिंग का दर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। बाद में आचार्य उसे मंदिर लाए और उसका रूद्राभिषेक किया।

जानकारी के मुताबिक, दोहरीघाट कस्बा निवासी राममिलन निषाद शनविरा सुबह नदी में नहा रहा था। वह पूजा पात्र को धोने के लिए नदी से मिट्टी निकाल रहा था कि उसे रेत में कुछ होने का आभास हुआ तो वह वहां खोदने लगा। इसी बीच उसने मछली पकड़ रहे रामचंद्र निषाद को बुलाया। दोनों को खोदाई में चांदी का शिवलिंग मिला तो आश्चर्य चकित रहे गए।

सूचना मिलने पर रामचंद्र निषाद की लड़की पूनम साहनी सवा फीट ऊंचे लगभग 25 से 30 किलो वजन वाले चांदी के शिवलिंग को घर लाई और उसे साफ किया। घर के बगल में मेला राम मंदिर के निकट प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर रहे आचार्य श्यामजी पांडेय वहां पहुंचे और शिवलिंग को मंदिर में लाए। श्यामजी पांडेय, प्रदीप पांडेय, आनंद पांडेय आचार्यों ने शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। आचार्य श्यामजी पांडेय की सूचना पर पहुंची पुलिस शिवलिंग को थाने ले आई। दर्शन-पूजन कराने का आश्वासन दिया।

सरयू नदी की रेत में मिले चांदी के शिवलिंग ने आस्थावानों में खुशी पैदा कर दी। कस्बा हर हर महादेव से गूंज उठा। हजारोें की संख्या में जुटे लोगों ने शिवलिंग का दर्शन कर पूजन किया। चांदी का शिवलिंग होने के नाते मेला राम बाबा मंदिर के बगल में शिव मंदिर पर उसे रखा गया। यहां शिवमंदिर के पुजारी श्याम बाबा ने रुद्राभिषेक कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

हालांकि पुलिस शिवलिंग को सुरक्षा की दृष्टि से थाने तो ले आई लेकिन श्रद्धालुओं का रेला उस चांदी के शिवलिंग को देखने और उसका दर्शन करने लिए उमड़ता रहा। कस्बे की हर गली, नुक्कड़, चौराहे पर लोग शिवलिंग की ही चर्चा करते रहे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top