Politics

यूपी: रायबरेली में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सपा नेता मनोज पांडेय के साथ कई ब्लॉक प्रमुख हुए भाजपाई

रायबरेली: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा विधायक मनोज पांडेय ने आज रायबेरली में अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मनोज पांडेय को पार्टी की पटका पहना कर भाजपा में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने के बाद सपा विधायक मनोज पांडे ने कहा कि राजनीति रहे न रहे लेकीन सनातन का साथ रहेंगे। गर्दन भले कट जाए लेकिन हम भगवान राम ही मेरे हैं।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करने के लिए रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जनता के वोट के कारण 500 साल के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। वो अपने वोट बैंक के लिए राम का भी अपमान करते हैं। यह लोग अगर आयेंगे तो राम मंदिर पर ताला लगाएंगे, बाबरी मस्जिद बनायेंगे।

अमित शाह ने कहा कि रायबरेली, अमेठी की यह सीट परिवार की सीट नहीं रहेगी, जो संकट में साथ देता है सीट उसकी होती है। यह बीजेपी के झोली में जा रही है। कांग्रेस सरकार में राहुल बाबा के दौरान कई करोड़ का घोटाला किया, वही मोदी के ऊपर चवन्नी का दाग नहीं है। अमेठी और रायबरेली के लोग अपना बेटा मानते हैं, लेकिन यह नहीं मानते।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top