Politics

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- ‘मोदी जी आप हिंदू धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हो

यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल के जिलों में यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए सभी दलों के दिग्गज जनसभा, रैली कर रहे है, पार्टियों का एक-दूसरे पर हमला भी तेज हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा को संबोधित किया। पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कई बार प्रधानमंत्री का नाम लिया।

कहा कि ‘मोदी जी आप हिंदू धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हो। ये आप किसके लिए करते हो? आप हिंदुस्तान के गरीब, किसान और मजदूर के लिए नहीं करते हो। आप अपनी कुर्सी बचाने के लिए असत्य की रक्षा करते हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदू धर्म में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि देश की जनता के सामने जाकर लाखों करोड़ों लोगों के सामने झूठ बोलो। मैंने रामायण और महाभारत भी पढ़ी है। यह कहीं नहीं पढ़ा कि काशी में शिव के धाम में आकर झूठ बोलो। मैं मर जाऊंगा लेकिन इस मंच से कभी नहीं कहूंगा कि आपके अकाउंट में 15 लाख दूंगा।

मंच से राहुल ने सभा को संबोधित किया तो केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। जहां डबल इंजन सरकार का अर्थ उन्होंने अडाणी और अंबानी बताया तो वहीं 15 लाख रुपयों को लेकर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने सभा में मौजूद भीड़ से कहा कि आपके पास आपका वोट है।  ये आपका भविष्य है, सोच समझकर दीजिए। एक बार फिर उत्तर प्रदेश को बनाने का समय आ गया है।

उत्तर प्रदेश में रोजगार दिलाने का समय आ गया है। मैं आप सभी की बहुत इज्जत करता हूं, तो मैं आपसे झूठ नहीं बोल सकता। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हम आपसे झूठ बोलने नहीं आए हैं। हमने मनरेगा दिलवाया, किसानों का कर्जा माफ किया। राजस्थान में पेंशन वाला काम हुआ। हम काम करना जानते हैं और करवाना भी जानते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top