भाजपा को जानो कार्यक्रम: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को ‘भाजपा को जानो’ कार्यक्रम के तहत पार्टी मुख्यालय में भारत में 14 देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों सहित मिशनों के प्रमुखों के एक समूह के साथ बातचीत की l
अमेरिका सहित 14 देशों के राजनयिकों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय को जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि उनकी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मजबूत वैचारिक स्तंभों पर खड़ी है। साथ ही सांविधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था रखती है।
भाजपा को जाने’ कार्यक्रम के तहत विदेशी राजनयिकों को भाजपा की नीति और कार्यशैली से परिचित कराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संस्था है, जो हर जरूरतमंद की सेवा को अपना ध्येय मानती है।
लॉकडाउन में भाजपा के सामाजिक सेवा के प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वंचित व जरूरतमंदों को खाने के 50 करोड़ से ज्यादा पैकेट बाटे। केंद्र सरकार ने 80 करोड़ को राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि- भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसके साथ ही उन्होंने बाताया कि राज्यसभा और लोकसभा दोनों को मिलाकर भाजपा के 400 से ज्यादा सांसद हैं।
कार्यक्रम के पहले चरण के तहत नड्डा भाजपा के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को 13 देशों के राजनयिकों से मिल चुके हैं। दूसरे चरण के तहत नड्डा के साथ अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, भूटान, डेनमार्क, श्रीलका, डोमिनिकन रिपलिक, फिजी, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, केन्या, फिलिपिंस और सुरीनाम के राजनयिक मौजूद थे।
