India

लोकसभा चुनाव : आज लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर किया जाएगा मंथन, इस बार मिशन-75 करने मे जुटे

भाजपा: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में है। 2-3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रम और अभियान तय किए गए हैं। प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को स्थानीय परिस्थिति और आवश्यकता के अनुसार क्रियान्वयन की योजना बनाई है।

आज लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर मंथन किया जाएगा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिशन-75 को पूरा करने के लिए आगामी कार्यक्रम और अभियान तय किए जाएंगे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत 50 से अधिक करने की योजना के तहत विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच पहुंचकर सरकार व संगठन की बात को उन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

इसमें पार्टी ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की ओर से संचालित होने वाले कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही पार्टी इन कार्यक्रमों के जरिये नगरीय निकाय चुनावों के लिए शहरी क्षेत्र में भी माहौल बनाएगी।

Most Popular

To Top