Politics

लखनऊ: सोनेलाल पटेल की जयंती पर आमने-सामने आए अपना दल के दोनों गुट, आशीष पटेल बोले- हमारी पार्टी झगड़ा नहीं करना चाहती

लखनऊ: आज अपना दल की नींव रखने वाले सोनेलाल पटेल की जयंती है, राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने पिता व अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने व यूपी सरकार में मंत्री उनके पति आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल गुट पर निशाना साधा।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण और बेहद खास है। सोनेलाल पटेल व्यक्ति नहीं विचार हैं। कोई नेता हमारे आपके जैसा व्यक्ति ही होता है। उसका व्यक्तित्व, परिश्रम उसे अनुकरणीय बनाता है। उन्होंने कहा कि अपना दल ने बहुत कठिन दिन त्याग और तपस्याओं को देखा है।

वहीं, आशीष पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम हम आज से नहीं हमेशा से कर रहे हैं। हमारे कार्यक्रम में आने वाले लोग किराए के लोग नहीं हैं। हमारी पार्टी झगड़ा नहीं करना चाहती। कुछ लोग नाटक करके हमारा कार्यक्रम बिगड़ना चाहते हैं। आपसे निवेदन है कि कोई उकसाए तो झगड़ा मत करना। हमने 2022 के चुनाव में जवाब दिया और आगे भी देंगे।

उन्होंने कहा कि डॉ सोनेलाल पटेल ने बहुत कुछ झेल कर विचारधारा खड़ी की। सोनेलाल पटेल जी को बहुत लोगों ने कहा कि आप हमारे सिंबल पर चुनाव लड़ो पर उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। उनकी मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने षडयंत्र कर पार्टी तोड़ दी। बाकी आपको सभी के बारे में मालूम है।

Most Popular

To Top