Maharajganj

महराजगंज: मोटरसाइकिल पर लदा एक बोटा सागौन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

महराजगंज
सिंदुरिया
सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अन्तर्गत मधवलिया रेंज के खरचौली से बरोहिया मार्ग पर वन कर्मियों ने एक मोटरसाईकिल पर लदा सागौन व एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल जुट गई।

वन सुरक्षा अधिकारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को शाम चार बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि कुछ वन तस्कर मोटरसाइकिल पर जंगल से काटा हुआ सागौन का बोटा लेकर बरोहिया के तरफ जा रहें हैं। सूचना के आधार पर वन सुरक्षा कर्मी राजेश यादव, अनिल व अमर विश्वकर्मा के साथ खरचौली बरोहिया मार्ग पर पहुंचा गया जहां दो लोग मोटरसाइकिल पर लकड़ी लेकर आते हुए दिखाई दिए।

रास्ते का घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा एक मोटरसाईकिल व एक सागौन का बोटा बरामद किया गया साथ ही दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता प्रकाश चौधरी पुत्र शोभा गांव सेखुई थाना चौक बताया तथा भागे हुए आरोपी का नाम व पता थाना चौक के निवासी डिगहवा धुर्व यादव पुत्र परमहंस बताया।बरामद लकड़ी, मोटरसाइकिल व आरोपी को मधवलिया रेंज कार्यवाही हेतु सुपुर्दग किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top