महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा0 कौस्तुभ के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने हेतु चलाये जा रहे अपराध विरोधी अभियान में तत्परता दिखाते हुए थाना श्यामदेउरवां पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम द्वारा दिनांक 06.05.2022 को लोगो को पैसा निकालने में मदद करने के बहाने उनका गुप्त पिन पताकर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी/लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के पांच शातिर अपराधियों 1.विवेक कुमार शुक्ल उर्फ लल्ला पुत्र विरेन्द्र शुक्ला नि0 परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर 2.आफताब आलम पुत्र खुर्शीद आलम नि0 माल्हनपार थाना बांसगाव जनपद गोरखपुर 3.अशोक कुमार सिंह पुत्र स्व0 छोटेलाल सिंह नि0 चाँदबारी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर 4.नितेश पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय नि0 कोटवा थाना उरुवा जनपद गोरखपुर को बनरहवा पुल से मु0अ0सं0 67/2022 धारा 419,420,411 IPC व 66c तथा 66 D IT एक्ट थाना श्यामदेउरवां में व अभियुक्त गौरवकान्त दूबे पुत्र विजयकान्त दूबे नि0 डिलुवाडीह थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को मंगलपुर भटहट मार्ग पर स्थित राजपुर जाने वाले मोड़ के पास मु0अ0सं0 97/22 धारा-417/420/411/IPC में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आफताब आलम व अशोक कुमार सिंह को उनके उनके कब्जे से बरामद अवैध तमंचे के आधार पर मु0अ0सं0 95/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 96/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में व बरामद वाहनों को 207 एमवी एक्ट में सीज कर अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।
*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 06.05.2022 को प्र0नि0 श्यामदेउरवां मय हमराही कर्मचारीगण स्वाट टीम प्रभारी SI श्री स्वतंत्र कुमार सिंह व सर्विलास प्रभारी SI श्री अनघ कुमार मय टीम हे0का0 विपेन्द्र मल्ल , हे0का0 विनीत (स्वाट टीम) व हे0का0 संजय कुमार व का0 चन्द्रशेखर यादव (सर्विलास टीम) मय वाहन के मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर ATM कार्ड बदलकर घटना करनेवाले गिरोह के लोगो को बनरहवा पुल पर समय करीब 15.35 बजे ओबर टेक करके रोक लिया गया तथा इनके साथी मो0सा0 सवार दो व्यक्ति तेजी से कट मारते हुए कैम्पियरगंज की तरफ निकल भाग निकले । गाडी चालक व उसमे बैठे लोगो. से उनका नाम पता पूछा गया तो कार को चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम 1. विवेक कुमार शुक्ल उर्फ लल्ला पुत्र विरेन्द्र शुक्ला नि0 परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 32 वर्ष बताया । कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आफताब आलम पुत्र खुर्शीद आलम नि0 माल्हनपार थाना बासगांव जनपद गोरखपुर उम्र करीब 22 वर्ष कार पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अशोक कुमार सिंह पुत्र स्व0 छोटेलाल सिंह नि0 चाँदबारी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 34 वर्ष तथा पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नितेश पाण्डेय पुत्र श्री सुरेन्द्र पाण्डेय नि0 कोटवा थाना उरुवा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया । इनकी क्रमशः जामा तलाशी ली गयी तो विवेक कुमार शुक्ल उर्फ लल्ला के कब्जे से 03 अदद ATM कार्ड बरामद तथा 9,500 रु0 नकद बरामद हुआ । आफताब आलम से एक अदद तमंचा 315 बोर , 7 अदद ATM कार्ड तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस एवं कुल 3100 रु0नकद बरामद हुआ । अशोक कुमार सिंह के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ,06 अदद ATM कार्ड तथा कुल 3200 रु0 नकद बरामद हुआ , एवं नितेश पाण्डेय से 03 अदद ATM कार्ड व कुल 9000 रु0नकद बरामद हुआ ।
उपरोक्त चारो के पास से बरामद हुए भारी मात्रा मे ATM कार्ड, नगदी व तमंचा कारतूसो व भागे हुए मो0सा0 के दोनो लड़के के संबंध मे कडाई से पूछताछ की गयी तो कार मे बैठे चारो लोग बताये कि हम लोगो का एक ग्रुप है, हम लोग ATM मशीनो के पास लग जाते है और गांव देहात के सीधे-साधे लोगो व महिलाओ को ATM मशीन से पैसा निकालने मे मदद करने के नाम पर उनका ATM कार्ड बदल लेते है व उसका गुप्त कोड जानकर उन्हे उसी तरह का दूसरा ATM कार्ड पकडा देते है । हम चारो लोगो ने दि0 31/03/2022 को परतावल कस्बे मे जिस HDFC ATM मशीन पर एक महिला को मदद करते हुए उसका ATM कार्ड बदलकर उसका कोड जान लिया था और उस ATM से हम लोगो ने भिन्न-2 पेट्रोल पम्पो पर स्वैप मशीन मे ATM कार्ड का उपयोग करके ट्रक चालको से डीजल भरवाकर ट्रक चालको व पेट्रोल पंप वालो से नगद प्राप्त कर लिए है । इस प्रकार हम लोगो ने परतावल कस्बे से बदले हुए ATM कार्ड से 3,84000 रु0 निकाल लिए है , इस काम को करने के लिए यह गाडी UP14CB1177 को 2,25000 रु0 मे खरीदी है तथा और पैसों का आपस मे बटवारा कर लिए है जिसमे से कुछ पैसे खर्च हो गये है । हम लोगो के साथ जो दो लडके पल्सर मो0सा0 से थे हमारे साथ यही काम करते है । जिनके पास काफि संख्य़ा मे विभिन्न बैको के ATM कार्ड है । उनके नाम गौरव कांत दूबे पुत्र विजय कान्त दूबे नि0 डिलुवाडीह थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुरव शिबू पाण्डेय पुत्र अज्ञात नि0 पादरी बाजार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर है । हम लोग पकङे जाने के भय अपने बचाव के लिए तमंचा कारतूस रखते है ।
अभियुक्तगण विवेक कुमार उपरोक्त की निशानदेही पर गौरव कांत दुबे व शिबू पाण्डेय को मंगलपुर – भटहट मार्ग पर स्थित राजपुर जाने वाले मोङ के पास से दिनांक 07.05.2022 को समय करीब 7.00 गिरफ्तार कर लिया गया गौरवकान्त दूबे उपरोक्त की के पास से कुल 04 अदद ATM कार्ड बरामद हुआ। अभियुक्त के कब्जे से बरामद उपरोक्त लोगो के कार्ड के संबंध मे मु0अ0सं0 97/22 धारा-417/420/411/IPC में हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त गौरवकांत दूबे से उसकी गाडी के संबंध मे कागजात तलब किया गया तो दिखाने कासिर रहा तथा बताया की वाहन का नम्बर प्लेट कही गिर गया है । जिसका RC न0-UP53DH 8246 है । मो0सा0 के रजि0न0-UP53DH8246 है । वाहन को 207 MV ACT के तहत सीज किया गया ।
*बरामदगी-*
1. 23 अदद एटीएम कार्ड विभिन्न बैंक के
2. 02 अदद तमंचा मय 04 अदद जिन्दा कारतूस,
3. एक अदद फॉक्सवैगन कार
4. एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल
5. 34800/- रु0 नगद बरामद ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1.विवेक कुमार शुक्ल उर्फ लल्ला पुत्र विरेन्द्र शुक्ला नि0 परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर 2.आफताब आलम पुत्र खुर्शीद आलम नि0 माल्हनपार थाना बांसगाव जनपद गोरखपुर
3.अशोक कुमार सिंह पुत्र स्व0 छोटेलाल सिंह नि0 चाँदबारी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
4.नितेश पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय नि0 कोटवा थाना उरुवा जनपद गोरखपुर
5.गौरवकान्त दूबे पुत्र विजयकान्त दूबे नि0 डिलुवाडीह थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*
1. प्र0 नि0 आनन्द कुमार गुप्ता थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज
2. उ0नि0 श्री स्वतंत्र कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद महराजगंज
3. उ0नि0 श्री अनघ कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद महराजगंज
4. उ0नि0 नीरज राय थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज
5. हे0का0 सुजीत यादव थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज
6. हे0का0 विपेन्द्र मल्ल स्वाट टीम
7. हे0का0 विनीत स्वाट टीम
8. हे0का0 संजय कुमार सर्विलांस टीम
9. का0 चन्द्रशेखर यादव सर्विलास टीम
10 का0 सत्येन्द्र शुक्ल थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज
*आपराधिक इतिहास*
विवेक कुमार शुक्ल उर्फ लल्ला पुत्र विरेन्द्र शुक्ला नि0 परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 289/2018 धारा 379,411,419,420,467,468,471 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना मेहदावल जनपद संत कबीर नगर
मु0अ0सं0 291/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहदावल जनपद संत कबीर नगर
मु0अ0सं0 10/2020 धारा 394 भादवि थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 19/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बुदहट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 93/2021 धारा 406,420 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट थाना हाटा जनपद कुशीनगर
मु0अ0सं0 67/2022 धारा 419,420,411 IPC व 66c तथा 66 D IT एक्ट थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज
मु0अ0सं0 97/22 धारा-417/420/411/IPC
2.आफताब आलम पुत्र खुर्शीद आलम नि0 माल्हनपार थाना बांसगाव जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 59/21 धारा 379,420 भादवि थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 67/2022 धारा 419,420,411 IPC व 66c तथा 66 D IT एक्ट थाना श्यामदेउरवां
मु0अ0सं0 95/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज
मु0अ0सं0 97/22 धारा-417/420/411/IPC
3.अशोक कुमार सिंह पुत्र स्व0 छोटेलाल सिंह नि0 चाँदबारी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 199/2021 धारा 363,368 भादवि थाना कोल्हुई जनपगद महराजगंज
मु0अ0सं0 67/2022 धारा 419,420,411 IPC व 66c तथा 66 D IT एक्ट थाना श्यामदेउरवां
मु0अ0सं0 96/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज
मु0अ0सं0 97/22 धारा-417/420/411/IPC
4.नितेश पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय नि0 कोटवा थाना उरुवा जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 289/2018 धारा 379,411,419,420,467,468,471 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना मेहदावल जनपद संत कबीर नगर
मु0अ0सं0 146/2016 धारा 379 भादवि थाना सीकरीगंज जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 42/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बासगांव जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 61/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 332/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खजनी जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 41/2017 धारा 379,392,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 51/2017 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना खजनी जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 59/2021 धारा 379,420 भादवि थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 352/2017 धारा 392 भादवि थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 386/2019 धारा 393 भादवि थाना गोला जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 247/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसगांव गोरखपुर
मु0अ0सं0 379/2017 धारा 41/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 67/2022 धारा 419,420,411 IPC व 66c तथा 66 D IT एक्ट थाना श्यामदेउरवां
5.गौरवकान्त दूबे पुत्र विजयकान्त दूबे नि0 डिलुवाडीह थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 41/2017 धारा 392 भादवि थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं082/2020 धारा 420,66डी आईटी एक्ट थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0 67/2022 धारा 417,420,411 IPC थाना श्यामदेउरवां
मु0अ0सं0 97/22 धारा-417/420/411/IPC