महाराजगंज: महाराजगंज नगर के मऊ पाकड़ मोहल्ले के करीब 42 वर्षीय पुरुष ने आज करीब 5 बजे आत्महत्या कर ली ।
सूत्रों के अनुसार कमलेश गुप्ता पुत्र स्व भुल्ली प्रसाद ने आज अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलते ही मौके पर सदर कोतवाल रवि राय , नगर चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह मय पुलिस फोर्स पहुंचे और लाश को पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया । घरवालों से बात करने पर पता चला कि कमलेश पैसे की लेन देन जैसे कुछ मामलों में परेशान थे और आज जब घर में कोई नहीं था तो खुद के घर में ही फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली । स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है ।