Politics

सदस्यता अभियान: लखनऊ में अखिलेश यादव ने पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया, तबादलों को लेकर अखिलेश यादव ने किया तंज

लखनऊ: मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यालय में अभियान की शुरुआत करने के दौरान ही उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद प्रदेश तथा जिलों में संगठन के निर्माण का काम किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता के जरिए हर वर्ग के बीच पहुचेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए सपा आगे आ रही है। हम लोगों से सहयोग मांगेंगे। भाजपा से परेशान लोग हमारे साथ हैं। हम शहरों के साथ ही गांव तक पहुंचेंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने इस दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों की पोल खुल गई है। जब उनके डिप्टी सीएम को पता चला कि बिना उनसे पूछे तबादला हो गया। उन्होंने छापेमारे लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाए। इससे साफ है कि सरकार में कुछ ताकतें है जो पीछे से सरकार चला रही हैं। अखिलेश यादव ने दरोगा भर्ती का मामला उठाते हुए कहा कि जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गए। क्या यह उपलब्धि नहीं है?

Most Popular

To Top