India

नई दिल्ली: तेलंगाना के सीएम ने केजरीवाल के साथ किया सरकारी स्कूल का दौरा, कल किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों से मिलेंगे

नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव का देशभर का दौरा शुरू हो गया है। राव राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी के तहत तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव अपने दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए हुए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दक्षिण मोती बाग में दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

केजरीवाल ने कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव आज दिल्ली के स्कूल देखने आए हैं। उनके मंत्री, उनके सांसद भी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। हमने अभी उनको पूरा स्कूल दिखाया। उन्होंने बहुत समय दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी देखकर बहुत अच्छा लगा।

देशव्यापी कार्यक्रम के तहत 22 मई को मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव चंडीगढ़ पहुंचेंगे। जहां किसान आंदोलने के दौरान जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर संत्वना देंगे और आर्थिक मदद के तौर पर तीन-तीन लाख रुपये प्रत्येक परिवार को देंगे।

26 मई को राव बेंगलुरु पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से मुलाकात करेंगे। 27 मई को महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने के बाद वे हैदराबाद लौट जाएंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top